टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। जिनगा पंचायत स्थित ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज में रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालक मुजफ्फर हुसैन ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का महत्व शायरी के माध्यम से बताते हुए आगे बढ़ाया। शुरुआत में सांस्कृतिक नृत्य झूमर, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी... छोटा नागपुर... इत्यादि गानों पर बच्चों ने अपने करतब दिखाये। बीच-बीच में सामान्य ज्ञान की क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रस्तुति प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें नवम कक्षा के विद्यार्थियों ने पेट्रोल एवं जल से एलपीजी इंधन बनाकर लोगों को दिखाया। बैंड सेट "द गिरवानी" के कलाकार विशाल जैन तथा गौरव ने क्लासिक फ्यूजियन म्यूजिक पर अपना जलवा दिखाया। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रखंड के पत्रकारों ने भी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। सबा परवीन को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर और उज्जवल कुमार को बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। दीपिका कुमारी करण कुमार, अभय, निखिल, पृथ्वी, आदर्श, सृष्टि, आयुष, लवली, अनुष्का, पुष्पा, नंदनी, कुमकुम, रूबी, सोनाक्षी, आचल, सुमन, सोनाक्षी, पूर्णिमा, रिया इत्यादि बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय निर्देशक शशि भूषण प्रसाद, मेडकुरी पंचायत के मुखिया भोला तूरी, समाजसेवी प्रभात सिंह, रमेश प्रसाद, प्राचार्य द्वारिका राम, शिक्षक बसंत कुमार,आदित्य कुमार, उज्वल कुमार, धनंजय कुमार, मनीष कुमार, परमेश्वर कुमार, विशाल कुमार, मीनू कुमारी, सुनीता देवी, सुजाता कुमारी, विद्या वर्मा एवम विद्यालय के तमाम बच्चे एवं सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse