त्योहार में दूसरे घरों को खुशहाल करने में जुटी शहर की नारी शक्ति

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग शहर सहित पूरे भारतवर्ष में मां दुर्गे का पावन पर्व की समाप्ति के बाद दीप उत्सव का महापर्व दीपावली को लेकर सभी के घरों में रंग रोगन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में घरों से काफी उपयोग न होने वाले सामान निकलते हैं जिसको लोग कचरे में फेंक दिया करते थे। परंतु इस वर्ष शहर की नारी शक्ति प्रमाणिक जनसेवा मिशन की सदस्यों के द्वारा दूसरे के घरों को खुशहाल करने की कोशिश की गयी। किसी के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया गया। उसी प्रयास के दौरान विभिन्न प्रकार के सामानों को एकत्रित कर शहर के जैन भवन में रविवार को सुबह 9 बजे से एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी के दौरान सभी सामानों को महज ₹10 में असहाय, गरीब जनों को उपलब्ध कराया गया। प्रदर्शनी में करीबन 500 से भी अधिक लोगों ने सामानों की खरीदारी की। प्रदर्शनी में बच्चों के खिलौने, बच्चों के कपड़े, जूता चप्पल, क्रोकरी के आइटम्स, गर्म कपड़े, जींस, साड़ी, सूट जैसे कई अन्य सामान प्रदर्शनी में लगाये गये थे। प्रदर्शनी के दौरान हर व्यक्ति को पांच सामान खरीदने की मंजूरी दी जा रही थी। व्यक्ति को पांच सामानों का टोकन दिया जा रहा था। प्रदर्शनी में कई नए सामान को भी लाया गया था ऐसे कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकान से नयी साड़ी दी थी और उस साड़ी को महज ₹10 में गरीब असहाय लोगों के बीच दी गई। करीबन 30 से भी अधिक प्रमाणिक जनसेवा मिशन की महिलाएं मौजूद थी। जिसमें वर्षा जैन, सोनम जैन, सोनाली जैन, अलीशा जैन, रिशु जैन, सिल्वी जैन, रिशु जैन, खुशबू जैन, नेहा जैन, कोमल जैन सहित कई महिलाएं शामिल थी। महिलाओं ने प्रदर्शनी कार्यक्रम से 1 दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल जैन भवन में प्रदर्शनी को लेकर सारी विधि व्यवस्था तैयार की थी, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल लगे थे। जिसमें रविवार को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सामान उपलब्ध कराई गई। प्रदर्शनी के दौरान सदर थाना की गस्ती ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौजूद रही। प्रमाणिक जनसेवा मिशन की सदस्यों ने बताया कि यह सेवा हमारी टीम के द्वारा पहली बार किया जा रहा है आने वाले वर्ष में भी ऐसी सेवाएं हमारी टीम देगी। रविवार को प्रदर्शनी कार्यक्रम में काफी लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से समान की खरीदारी महज ₹10 में करके गए हैं। साथ ही बताया कि प्रदर्शनी कार्यक्रम में कॉस्मेटिक आइटम्स, क्रोकरी आइटम्स, बच्चों के खिलौने सहित कई अन्य सामान विधिवत स्टाल के माध्यम से लगाए गए थे सभी स्टॉल में हमारी टीम की एक सदस्य मौजूद थी। साथ ही बताया कि गरीब, असहाय लोगों को महज ₹10 में सामान उपलब्ध कराई गई थी ₹10 के हिसाब से एकत्रित हुई राशि को किसी सेवा के कार्य में लगाया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse