केरेडारी : चट्टीबारीयातु बजार टांड़ के मिलन समारोह पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का भव्य स्वागत

 

टीम एबीएन, केरेडारी (समशाद अंसारी)। प्रखण्ड के चट्टीबारीयातु गांव में राज्य के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव एवं स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया। जनमानस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पटाखे छोड़ जश्न मनाते हुए स्वागत समारोह चट्टी बारीयातु के बजार टांड़ में आयोजन स्थल पर पहुंचे। मंच की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता एवं मंच संचालक विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव एवं बॉस इंस्टिट्यूट चट्टीबारीयातु स्कूल संचालक विकास गुप्ता ने किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रभावित विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण भाग लिया। बता दें, लगभग 6 वर्षों के बाद केरेडारी के चट्टी बारीयातु की धरती पर कदम रखने पर हजारों की संख्या में पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अंबा प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल बाजे एवं ताशे की गूंज के बीच योगेंद्र साव एवं विधायक अंबा प्रसाद को फूल माला पहनाई गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, योगेंद्र साव जिंदाबाद, पूर्व विधायक निर्मला देवी और विधायक अंबा प्रसाद जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। स्वागत समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था, सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि दबे कुचले आम आम आम वर्ग के लिए मेरा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नए आयाम तक पहुंचाना और मजबूती प्रदान करने के लिए मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा| मुझे लोगों के हक अधिकार एवं न्याय की लड़ाई के चलते इतने वर्षों तक जेल में रहना पड़ा परंतु मेरा मनोबल तनिक भी कम नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी और अपनी मां की गैरमौजूदगी में अंबा प्रसाद ने जैसे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का परिवार की तरह सेवा और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, उस पर मुझे गर्व है। विधायक अंबा ने ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान अंबा प्रसाद का रहा है, युवाओं के लिए रोज़गार की पूरे राज्य में आवाज बनी हैं। 1932 लागू कराने के लिए विधानसभा और सरकार तक प्रयासरत रही। वही विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए, उनके हक अधिकार और न्याय मिले उसके लिए हमारे परिवार ने बलिदान दिया है और कभी हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। जल जंगल जमीन की रक्षा करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। पिताजी के आने पर मेरा मनोबल काफी बड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव क्षेत्रवासियों के हित के लिए दिन-रात लगन के साथ मेहनत करती रहूंगी। जिस तरह से मेरे माता पिता के घर में नहीं रहने पर विधानसभा की जनता ने मुझे परिवार का स्नेह दिया उसके लिए मैं नतमस्तक हूं। मैंने अपना 100% विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता का दुख दर्द दूर करने के लिए दिया है और पूरे झारखंड में बड़कागांव विधानसभा को विकास के मामले में प्रथम पायदान पर लाना हमारा लक्ष्य है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुंदर गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष सह पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि विनोद नायक, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, गर्री मुखिया हितनारायण साव, बारियातु पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव, अशोक बंटी राज, राजेश साव, कंडाबेर पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, हरि मंडल, विकाश साव (बारियातु मुखिया प्रतिनिधि) जागेश्वर साव (बारियातु पंचायत समिति) करम साव, अशोक राणा, बेंगवारी पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, पचड़ा पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव, चट्टीबारीयातु मोहम्मद अबाश, बेलतू पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद मकसूद, विकास गुप्ता (बॉस इंस्टिट्यूट चट्टीबारीयातु स्कूल संचालक) गुरदयाल साव, मोहम्मद शमीम राम कुमार दुबे, विकास साव, जितेंद्र कुमार अत्ताउल्लाह 20 सूत्री सदस्य, (जोको) उमेश साव, श्याम सोनी अफजल हुसैन, (पेजल प्रभारी) जागेश्वर साव, खिरोधर साव, लखन साव, सुरेश सिंह, महेंद्र रजक, रंजीत साव, मोहन प्रजापति तपेश्वर साव, झरी माहतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse