केरेडारी : सरकार आपके द्वार के शिविर में कई मामले ऑन द स्पॉट निष्पादित

 

टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पाण्डु पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद गीता देवी, प्रमुख सुनीता देवी जिला कल्याण पदाधिकारी, अंचलाधिकारी राकेश तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, पंचायत समिति सदस्य खतीजा खातून, उप मुखिया मालती देवी, मुखिया सकीबा खातून ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिनमें 147 गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल भी बांटा गया। शिविर में लगे स्वास्थ्य स्टॉल में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मौके पर नये राशन कार्ड, राशन कैद में नाम जोड़ने और काटने का कार्य किया गया। वहीं मौके पर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के 22 आवेदन सहित मनरेगा के तहत 05 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। जेएसएलपीएस के तहत फूलों झानो, सीसीएल तथा सीआईएफ के तहत चेक बांटे गये। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड के आवेदनों को स्वीकृति दी गई। केसीसी के आवेदन लिये गये। वहीं सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रियाधीन किया गया। मौके पर विधवा, वृद्धा, विकलांग व सर्वजन पेंशन, आवास, लगान रसीद, मुख्यमंत्री पशुधन, नया राशन कार्ड, फूलो झानो आशीर्वाद आदि योजनाओं के कुल आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। शेष मामलों के शीर्घ निस्तरण हेतु प्रक्रियाधीन किया गया। मौके पर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा, पंचायत के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड के साथ सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse