टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखण्ड के करसो गांव में मृतक दीपू सिंह के परिजनों से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने मिलकर उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। बताते चलें कि करसो निवासी स्व दीपू सिंह की मौत अपने ही ट्रेलर लेकर जमशेदपुर जाने के क्रम में पीछे से दूसरी गाड़ी के टक्कर मारने से घटनास्थल पर ही हो गयी थी। मृतक परिवार से मिलने करसो मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार भी पहुंचे और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढाढस दिलाया। साथ ही हरसंभव मदद और मृतक की पत्नी को अविलंब पेंशन दिलवाने का भरोसा दिलाया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, रितेश गुप्ता, उपेंद्र सिंह, ज्योतिष यादव, गोपाल राणा, ज्योतिष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse