कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं : पंकज महतो

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के ग्राम चमगढा में किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। मोर्चा केंद्रीय संयोजक पंकज महतो का स्वागत कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया। श्री महतो ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। हमें एकजुट रहकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए संघर्ष करने की आवशयकता है। एनटीपीसी समेत अन्य कंपनियां सिर्फ अपने फायदा देखती है। इसलिए एनटीपीसी किसानों का जमीन लूटना बंद करें। यदि यही स्थिति बनी रही तो एक दिन पूरा बड़कागांव के लोगों को अपना जमीन छोड़कर अन्य राज्य में शरण लेने की स्थिति आ जायेगी। सम्मेलन में किसान संघर्ष मोर्चा में शामिल होने वाले लालू राम, गोपाल महतो, तुलसी महतो, कैलाश महतो, मिश्री महतो, चमन कुमार, जगदीश महतो, सूरज कुमार, उपमुखिया पूनम देवी, गीता देवी, अर्चना देवी फुल देवी, प्रकाश कुमार, गुनीराम महतो, पूनम महतो, मिश्री कुमार, बालेश्वर प्रसाद, भुनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो है। मौके पर विनोद कुशवाहा, कालेश्वर कुशवाहा, युवा नेता हिमांशु कुमार, रामकुमार प्रजापति, झालू महतो, छोटू बेदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse