टीम एबीएन, हजारीबाग। झील परिसर स्थित प्रेस क्लब के ऑफिस में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रेस क्लब हज़ारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती के अलावे पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई व बयानबाजी के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर श्री प्रताप ने कहा कि जिले में लगातार हो रही पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर प्रेस क्लब हजारीबाग का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी मनोज रतन चोथे से मिला था। एसपी से कोर्रा व गोरहर थाना पुलिस की ओर से पत्रकार के खिलाफ बगैर जांच-पड़ताल किए की गई एकतरफा कार्रवाई का उल्लेख करते हुए पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की चर्चा की गयी थी। एसपी ने इस मामले पर खुद मॉनिटरिंग करने की बात कही है। वहीं सचिव मिथिलेश मिश्रा ने इस दौरान संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए रोस्टर आधारित बैठक का शेड्यूल तैयार करने का निर्णय लिया। साथ ही समयबद्ध तरीके से क्लब की बैठकें आयोजित कराने का भी निर्णय लिया। बैठक में पिछले दिनों से पत्रकारों को फसाकर उसके विरुद्ध की गई कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों को चिह्नित कर इनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान क्लब के संगठन के साथ-साथ कोष की मजबूती पर भी विचार विमर्श किया गया। सदस्यों से आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई। वहीं पत्रकार हित से जुड़े कई अन्य मुद्दे जैसे स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत सेन की पत्नी स्वर्गीय चांदना सेन की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप, सचिव मिथिलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ पाठक, उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव नवीन सिन्हा, देवनारायण प्रसाद, प्रमोद खंडेलवाल, निरंजन कुमार, रितेश खंडेलवाल, महावीर चौरसिआ, दिलीप वर्मा मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse