धनबाद। बीसीसीसीएल सीवी एरिया की सी पैच दहीबाड़ी आउटसोर्सिंग के समीप अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक उठने लगी। चारों तरफ धुएं का गुब्बार गुब्बार ही नजर आने लगा। प्रबंधन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। वहीं, आग के कारण स्थानीय बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल है। वे बीसीसीएल प्रबंधन से मुआवजा की मांग कर रहे हैं। आग के कारण स्थानीय बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए हैं। मुआवजा की मांग को लेकर स्थानीय लोग बीसीसीएल प्रबंधन का विरोध कर रहे हैं। अपने अपने घरों से निकलकर बच्चों के साथ महिलाएं प्रोजेक्ट पहुंच गई हैं। बस्ती में ज्यादातर लोग आदिवासी हैं। इन्हें अपने आशियाने की चिंता सता रही है। आदिवासी महिलाओं का कहना कि हमें रहने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन पहले व्यवस्था करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse