टीम एबीएन, रांची। रिम्स के कैदी वार्ड से दो कैदी फरार हो गये हैं। अस्पताल के परिसर से कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शहर की सड़कों पर नाकाबंदी के कैदियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि रिम्स के कैदी वार्ड में रात के करीब ढाई बजे दोनों कैदियों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़ा और फिर फरार हो गये। गुमला जेल से उग्रवादी अमित ऊरांव को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरे कैदी मशरुर आमल खान को इलाज के लिए हजारीबाग से लाया गया था। मशरुर आलम को पुलिस ने छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों का रांची रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। कैदी वार्ड में ही दोनों एक दूसरे के संपर्क में आये और फिर दोस्ती हो गई। दोनों ने अस्पताल से भागने का प्लान बनाया और जिसमें वे दोनों कामयाब भी हो गये। शनिवार की रात के करीब ढाई बजे उसी ग्रिल को दोनों कैदियों ने मिलकर तोड़ दिया और वहां से निकलकर फरार हो गये। दोनों कैदियों के रिम्स से फरार होने की सूचना मिली है। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बरियातू पुलिस की टीम दोनों कैदियों की तलाश में जुट गई। शहर की नाकेबंदी कर कैदियों की तलाश शुरू की गई है। हालांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बरियातू पुलिस के अनुसार फरार कैदियों की पकड़ के लिए सीसीटीवी को देखा जा रहा है। जल्द ही दोनों कैदियों को पकड़ लिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse