हजारीबाग : लगातार छठा साल दीपावली पूर्व एक सांझ आपका एक दीया शहीदों के नाम...

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। आगामी 19 अक्टूबर 2022 (बुधवार) को शहीद स्मारक में आरंभ बैंड की विशेष प्रस्तुति के साथ आपका एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जो स्वदेश की रक्षा और उन्नति के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर देश के वीर अमर जवानों ने सरहद की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगा दी। उन तमाम देशभक्त अमर शहीद जवानों की शहादत की याद में और उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु दीपावली से पूर्व दिनांक- 19/10/2022, दिन- बुधवार, समय- संध्या 5:30 बजे, लगातार छठ साल स्थानीय शहीद स्मारक (परिसदन के सामने) में आयोजित आपका एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में जरूर पहुंचे और एक दीया अमर शहीदों के नाम जलायें। इस दौरान अमर शहीदों की याद में आरंभ बैंड की विशेष प्रस्तुति भी यहां होगी। मूक- बधिर और दिव्यांग-नादान बच्चों की भावनाओं के रंगों से भरा आकर्षक दीया जलाकर शहीद स्मारक स्थल को रौशन किया जायेगा। हम सभी इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संकल्प भी लेंगे कि दीपावली में अपने-अपने घरों में अमर शहीदों की याद में एक दीया जरूर जलायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse