दुमका : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

 

टीम एबीएन, दुमका/रांची। दुमका शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलुती गांव में शनिवार को सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हुई है, जिसमें बाइक सवार भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने घालय व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार के जीजाजी हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बांधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलूती गांव के पास स्टोन चिप्स लदे एक ट्रक में बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में पीजेएमसीएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक पुरुष और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लेधबेधा गांव के बबलू सोरेन के रूप में की गई है। वहीं, महिला की पहचान अंबाजोड़ा गांव की रहने वाली है। दोनों आपस में भाई बहन हैं। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर एक पेड़ में बांध दिया और फिर जमकर पिटाई की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया चालक गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse