टीम एबीएन, कोडरमा। आगामी 18 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोडरमा आगमन का कार्यक्रम तय है। वे यहां आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कोडरमा के बागीटांड स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा लेंगे। उपायुक्त कोडरमा श्री आदित्य रंजन द्वारा जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी तैयारी के लिए सभी लोगों को विभिन्न कार्यों का दायित्व दिया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार का चूक न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा अपने अपने परिसंपत्तियों का वितरण इस दिन माननीय मुख्यमंत्री से करायें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया कि वे अपने विभाग से संबंधित योजना जैसे मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन, सर्वजन पेंशन, हरा राशन कार्ड, केसीसी, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान जैसे अन्य योजनाएं से आच्छादित करायें। मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सहित जिले के अनेक वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse