महिला कॉलेज बरही में लड़कियों का सीधा नामांकन : डीएसडब्ल्यू रांची विवि

 

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा ने बलदेव साहू कॉलेज लोहरदगा में हो रहे नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने कॉलेज के नामांकन प्रभारी प्रोफेसर सारोन सुरीन, प्रो रोशन खलखो बरसर प्रोफेसर नईम खान और डॉ शशि गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कॉलेज में की नामांकन प्रक्रिया की सराहना की। कहा कि ऐसी छात्राएं जो महिला कॉलेज बरही में नामांकन कराना चाहती हैं वे हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, कॉमर्स और इतिहास विषयों में सीधे नामांकन ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें बलदेव साहू कॉलेज के नामांकन प्रभारी से संपर्क करना होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि बलदेव साहू महाविद्याल में पीजी में नामांकन के लिए पहली सूची प्रकाशित कर दी गई है। बैठक में एनएसएस स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ संतोष स्वरूप शांडिल्य, डॉ संजय रविदास, प्रो अर्जुन लकड़ा, प्रो मनीष मिश्रा, प्रो मुकेश यादव आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse