जमशेदपुर। केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि देश की तरक्की में टाटा घराने की अहम भूमिका रही है। आज टाटा घराना देश की अग्रणी पंक्ति में केवल इसलिए है क्योंकि उन्होंने केवल व्यापार नहीं किया बल्कि देश हित और देश के विकास को हमेशा अहमियत दी। कुलस्ते शुक्रवार को अचानक टाटा स्टील की मेजबानी में जमशेदपुर पहुंचे। वे नगर के सर दोराब जी टाटा पार्क में जाकर कंपनी के पहले चेयरमैन सर दोराब जी टाटा की जयंती के अवसर पर उनके आदमकद प्र तिमा पर माल्यापर्ण किया । इसके बाद उन्होंने पार्क में लगी टाटा स्टील की फर्स्ट लेडी मेहरबाई टाटा की भव्य प्रतिमा को भी निहारा और टाटा स्टील की स्थापना एवं विकास में सर द ोराब टाटा और उनकी धर्मपत्नी मेहरबाई टाटा के योगदान के बारे में जानकारी हासिल की। कंपनी के ट्राइबल कल्चर सेंटर में घुमने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए इस्पात मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने पिछले डेढ़ वर्ष तक अपना प्रकोप स्टील सेक्टर प्रकोप रखा। लेकिन अब परिस्थितियां धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। सरकार की तरफ से कई नई योजनाओं के माध्यम से स्टील सेक्टर की कंपनियों को मदद भी की जा रही है ताकि वे जल्द से जल्द बेहतर स्थिति पर पहुंच सके। एक अन्य सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि निष्क्रिय हो चुके इकाइयों को पुनर्जीवित किया जाए, इसी वजह से ऐसी प्रक्रिया लाई गई है, जिसमें सरकारी एवं निजी तंत्र मिलकर उन तमाम इकाइयों में बेहतर ढंग से संचालित करेंगे। उन्हींने कहा कि निजीकरण के मुद्दे पर लोग रोजगार की समस्या आने का दावा कर रहे हैं जो बिल्कुल ही गलत है। इस प्रक्रिया में तमाम उपक्रमो को बेहतर ढंग से चलाया जाएगा और किसी की रोजगार नही जाएगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने टाटा स्टील प्लांट, सेंटर फॉर एक्सिलेंस और सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर का भी दौरा किया। इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह, अवनीश गुप्ता, सीएसआर चीफ सौरभ रय, फरजान हिरजी, राजीव कुमार सहित कंपनी के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse