कोडरमा : दीया और थाली साज सज्जा प्रतियोगिता में शामिल हुए सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चे

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीसीए कार्यक्रम के तहत शनिवार को दीया और थाली साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग 1 से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता हाउसवाइज थी। बच्चों ने दीया और थाली को सुंदर तरीके से सजाया था, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आर्ट एंड क्राफ्ट किस समझ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आजकल आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में कई लोग अपना करियर भी बना रहे हैं। ऐसे प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। वर्ग 6 से 8 तक में आकाश हाउस को प्रथम, धरती हाउस को द्वितीय और पवन हाउस को तृतीय स्थान मिला। जबकि पानी हाउस चौथे स्थान पर रहा। यहां प्रतियोगिता के सफल संचालन में सीसीए इंचार्ज किशोर कुणाल के अलावा आशुतोष गौतम, कुंतल जेठवा का योगदान रहा। जबकि वर्ग 9वीं से 11वीं तक के बच्चों के बीच भी हाउस वाइज यह प्रतियोगिता हुई। इसमें पवन हाउस प्रथम, धरती द्वितीय, आकाश तृतीय और पानी चतुर्थ स्थान पर रहा। यहां प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिका पायल सिंह का योगदान रहा। सभी कार्यक्रम ओवरऑल इंचार्ज प्रवीण कुमार की देखरेख में हुए। प्रतिभागियों में मेघा सिंह, वंदना यादव, कौशांबी मालवा, मोनिका कुमारी, अंजुम आरा अंसारी, अनुष्का कुमारी, कुसुम कुमारी, अंशिका कुमारी, सैलजा कुमारी, काव्या कुमारी, रिद्धिमा कुमारी, पारुल कुमारी समेत सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse