20 नवंबर को होगा टाटा स्टील का जमशेदपुर रन-ए-थॉन, 5 तक रजिस्ट्रेशन

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। टाटा स्टील कंपनी का जमशेदपुर रन-ए-थॉन 20 नवंबर को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा खेल परिसर में आयोजित किया जायेगा। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद रन-ए-थॉन को पारंपरिक रूप से फिर शुरू किया गया है। इस साल इसका विषय है तंदुरूस्ती आनंद है, बस दौड़ लगाइये। टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने कहा, हम दो साल के अंतराल के बाद टाटा स्टील रन-ए-थॉन के पारंपरिक स्वरूप को वापस लाने के लिए खुश हैं। इस संस्करण में हमने एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक पंजीकरण पर एक पौधा लगाने का निर्णय लिया है। इस साल जमशेदपुर रन-ए-थॉन चार श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान, 19 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लिए 10 और सात किलोमीटर की दौड़ होगी। बच्चों तथा 16 से 19 वर्ष आयु वाले वयस्कों के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। तीनों श्रेणियों में जीतने वाले व्यक्ति को इनाम भी दिये जायेंगे। सभी भारतीय नागरिकों के लिए टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन के सांतवें संस्करण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार से शुरू हो गया है। ऑफलाइन पंजीकरण 17 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा। ऑफलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख पांच नवंबर होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse