एसआर डीएवी पुंदाग में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का शानदार आगाज

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में 14 अक्टूबर को झारखंड, क्लस्टर lll के तत्वावधान में दो दिवसीय जूडो, कराटे, वुशू, ताईक्वांडू तथा बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट, खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज हुआ। इन प्रतियोगिताओं में झारखंड क्लस्टर lll के 26 स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने उद्घाटन समारोह में पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए ऋगवेद से उदाहरण देते हुए कहा कि खेलों के इस महाकुंभ में शामिल खिलाड़ी सहयोग, संगठन,भाईचारा अनुशासन आदि सीखकर जायेंगे। ज्ञान दीप की रोशनी उनके जीवन को प्रकाशित करेगी। उनका चरित्र उज्ज्वल होगा। शारीरिक तथा आत्मिक बल में वृद्धि होगी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आईपीएस, एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं, राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए पदक विजेता आरके मल्लिक थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट्स खेलों में खिलाड़ियों को आक्रमण करने के साथ-साथ प्रतिरक्षण भी सिखाया जाता है। जो खेलता है, वही सीखता है। हार या जीत का महत्त्व नहीं होता। महत्त्वपूर्ण है खेल भावना। या तो विद्यार्थी जीतता है या अपने अनुभव से सीखता है। उद्घाटन सत्र में झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा, विद्यालय के प्रबंधक तथा डीएवी बरियातु के प्राचार्य वीके पाण्डेय, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्हा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, डीएवी सिल्ली के प्राचार्य एके मिश्रा, टीसीआई डीएवी गोविंदपुर, खूंटी के प्राचार्य वीएन घोष, डीएवी गुमला के प्राचार्य आरके साहू, डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य आरके शर्मा, डीएवी पुंदाग की पूर्व प्राचार्य तनुजा पाणिग्रही, एलएमसी की सदस्य माया वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse