झारखंड के 59 लाख घरों में 2024 तक उपलब्ध होगा शुद्ध पेयजल : मंत्री मिथिलेश

 

रंका (गढ़वा)। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेष कुमार ठाकुर ने जिले के रंका में 62 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली वृहत ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का षिलान्यास किया। गुरुवार को मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इस योजना का षिलान्यास किया। इस जलापूर्ति योजना से रंका, रमकंडा प्रखंड के गावों सहित अन्य सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों को घर-घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजलापूर्ति की जाएगी। इस जल सोधन संस्थान की क्षमता 10.50 एमएलडी है। 20 दिसंबर 2023 तक यह योजना पूर्ण कर ली जाएगी। इस योजना से रंका प्रखंड के छह पंचायत के 21 गांव के 38 हजार 672 तथा रमकंडा प्रखंड में पांच पंचायत के नौ गांव की 23 हजार 596 जनसंख्या लाभान्वित होगी। मंत्री ने संवेदक को निर्धारित समय सीमा के पूर्व बेहतर कार्य करते हुए योजना जनता को समर्पित करने का निर्देष दिया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2024 तक राज्य के 59 लाख घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए झारखंड सरकार काफी तेजी से कार्य कर रही है। 12 बड़ी योजनाआें का कार्य चालू है। गढ़वा जिले में 24 बड़ी योजनाएं पाइपलाइन में है। जबकि इन योजनाआें से वंचित आबादी के लिए लगभग एक हजार छोटी जलापूर्ति योजनाएं भी गढ़वा के लिए हैं। इस पर भी तेजी से काम हो रहा है। सतही एवं भूगर्भीय जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहित पूरे राज्य का कोई भी घर शुद्ध पेयजल से वंचित नहीं रहेगा। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में रघुवर दास ने पूरे राज्य की जनता को दो भागों में बांट दिया था। उस समय राजनीति करने वाले लोग कहां चले गये थे। मंत्री ने कहा कि वे भरोसा दिलाते हैं कि राज्य के किसी भी कोने की जनता के साथ अन्याय नहीं होगा। सभी लोगों एवं सभी भाषा को न्याय मिलेगा। राज्य में नियोजन नीति के लाभ से कोई भी वंचित नहीं रहेगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार कथनी पर नहीं करनी पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि रंका रमकंडा क्षेत्रों में मैंने घूम घूम कर देखा है लोग पानी के लेकर हमेशा बेचैन रहते हैं। लोग पानी दो-तीन किलोमीटर दूर से लाते हैं। उन्होंने कहा कि वे गढ़वा जिला के घर-घर को पानी देने का कार्य कर रहे हैं। बहुत जल्द यह कार्य धरातल पर देखने को मिलेगा। मंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक अपनी 10 वर्षों के 40 करोड़ रुपए का हिसाब दें। उनकी योजना धरातल पर कहां है। श्री ठाकुर ने कहा कि वे गढ़वा विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाकर रहेंगे। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद सिंह, जेई सिकंदर कुमार, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दूबे, युवा जिला अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, रंका प्रखंड युवा अध्यक्ष दीपक सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse