टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। झारखंड सरकार के तीन वर्ष होने के उपलक्ष्य पर एक बार पुन: प्रत्येक पंचायत में शिविर के माध्यम से लोगों की समस्या हल होगी। चुरचू प्रखंड के सभी पंचायतों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की तिथि घोषित की जा चुकी है। प्रखंड की सभी आठ पंचायतों में दो चरण में तिथि निर्धारण की गई है। पहले चरण में चनारो में 12 अक्तूबर, चुरचू में 15 अक्तूबर, आंगों में 18 अक्तूबर तथा बहेरा पंचायत में 22 अक्तूबर को शिविर आयोजित किए जायेंगे। जबकि दूसरे चरण का कार्यक्रम बचे हुए अन्य चार पंचायतों में एक नवंबर से 14 नवंबर तक किये जाने हैं। जिनमें चरही पंचायत में 1 नवंबर, इंद्रा 5 नवंबर, हेंदेगढ़ा 11 नवंबर तथा जरबा पंचायत में 14 नवंबर को शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर के माध्यम से सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जनता के लंबित कार्यों का निष्पादन किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse