टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। हजारीबाग सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह का निरीक्षण कार्य चुरचू सीएचसी में किया गया। नये अस्पताल भवन का निरीक्षण कर चिकित्सा प्रभारी अशोक राम को कई तरह के दिशा निर्देश दिये। सभी चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों के साथ अस्पताल के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक की। सभी चिकित्सकों और कर्मियों को निर्देश दिए कि जिस तरह से अस्पताल में आधारभूत सुविधा दी जा रही है,उसी अनुपात में लोगों को भी सुविधा प्रदान होनी चाहिए। आगे आगामी 17 अक्तूबर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए एंबेडोजोल की गोली खिलाने की जानकारी दी गई। 20 अक्तूबर सभी छूटे हुए बच्चों को घर घर तक पहुंचकर खिलाया जाएगा। जिसमे सभी कर्मियों और आंगबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम, डॉ अंगराज सुभाष, डॉ पूनम सेविका एक्का, रौनित कुमार, अमरकांत, सुजाता कुमारी, गौतम कुमार समेत अस्पताल कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse