टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर में जहां एक और पिछले कई दिनों से भक्ति भाव का माहौल हर तरफ देखने को मिल रहा है, तो उसी बीच जिला प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया है। तो वहीं जिला प्रशासन के द्वारा पूजा के दौरान कटकमसांडी में हुए सड़क हादसे में अहम भूमिका निभाई गई है। तीव्रता से सभी घायलों को उनके निवास स्थान भेजा गया एवं सभी का उचित इलाज तीव्रता से कराई गई है। इसी सराहनीय सेवा को लेकर हजारीबाग शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा उपायुक्त नैंसी सहाय के कार्यालय कक्ष में माता रानी की तस्वीर, फूलों का गुलदस्ता एवं मिठाई देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के आवासीय कार्यालय कक्ष में माता रानी की तस्वीर, फूलों का गुलदस्ता एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग यूथ विंग का हृदय से आभार प्रकट किया कहा कि हम सभी हर वक्त जनता के साथ सदैव तत्पर हैं। साथ ही दोनों ने माता रानी की तस्वीर देखते ही काफी प्रसन्न और खुश हुए। मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न के पश्चात शनिवार को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को माता रानी की तस्वीर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों के नेतृत्व में शहर की रामनवमी, पंचायत चुनाव एवं दुर्गा पूजा बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई है। साथ ही कहा कि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक प्रशासनिक दायित्व के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अपनी पूरी उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं पूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का दर्शन कर माता रानी का आरती भी किया है जो एक प्रशंसा के पात्र हैं। मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ वी वेंकटश मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse