बड़कागांव : सड़क जर्जर का ग्रामीणों ने किया विरोध

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के ग्राम जोराकाठ में जर्जर सड़क का शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रुप से किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से बड़कागांव विधानसभा में एक ही परिवार का राज रहा है और सिर्फ जनता का शोषण किया जा रहा है। जनता परिवारवाद से मुक्ति चाह रही है। मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। मौके पर मोहन महतो, महावीर महतो, विकास कुमार, बालेश्वर महतो, महेंद्र महतो, रतन महतो, जगन्नाथ महतो, धनेश्वर महतो, रघुलाल महतो, तुलसी महतो, कोलेश्वर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse