टीम एबीएन, हजारीबाग। 12 मई 1995 ई को डालटेनगंज धर्मप्रांत का विभाजन कर हजारीबाग धर्म प्रांत की स्थापना की गई। इसके अंतर्गत झारखंड राज्य के चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो जिलों को समायोजित किया गया है। स्वर्गीय धर्माध्यक्ष रेभेरेन चार्ल्स सोरेंग येस ने प्रथम धर्माध्यक्ष के रूप में दिनांक 23 जुलाई 1995 को पदभार ग्रहण किया। हजारीबाग धर्मप्रांत का मुख्यालय धर्मप्रांतीय प्रशिक्षण केंद्र मॉरिस रोड जुलू पार्क में स्थित है। सन 1912 ई में बिशप चार्ल्स सोरेंग येस के सेवानिवृत्त हो जाने पर धर्म अध्यक्ष आनंद दूसरों की नियुक्ति 8 सितंबर 2012 ई को हजारीबाग धर्मप्रांत के द्वितीय धर्माध्यक्ष के रूप में हुई। धर्मप्रांत में धर्मप्रांतीय पुरोहित धर्मसंघीय पुरोहित, धर्मसंघीय बंधुगण और धर्मसंघीय धर्मबहनें मिशनरी और प्रेरितिक कार्यों, समाज सेवा, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवा कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। धर्म प्रांत के निर्माण और विकास में येसु समाजी धर्मसंघ और इस प्रोविंस का बहुत ही महान और प्रशंसनीय योगदान रहा है। 11 मई 2020 को हजारीबाग धर्मप्रांत अपना ने अपना 25 वर्ष पूरा किया। किंतु कोरोना महामारी के कारण 2020 एवं 2021 को रजत जयंती समारोह नहीं मनाया जा सका। आज दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को हजारीबाग धर्मप्रांत के वर्तमान धर्माध्यक्ष आनंद जोजो की अगुवाई में रजत जयंती समारोह बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस समारोह का शुभारंभ 9 बजे भव्य ख्रीस्तयाग पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्नलिखित बिशप शामिल हुए : रांची के आर्चबिशप तथा जेएचएएएन रीजन के चेयरमैन फेलिक्स टोप्पो, दुमका धर्मप्रान्त के बिशप जूलियस मरांडी, खूंटी धर्मप्रांत के बिशप विनय कंडुलना, पोर्ट ब्लेयर धर्मप्रांत के बिशप विशुभासम सेलभाराज, डाल्टेनगंज के बिशप थ्योदोर मसकरनेहास, हज़ारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो, गुमला धर्मप्रांत से फादर लाइनस पीन्गल एक्का, हजारीबाग येसु समाज के प्रोविनेंसियल सुपीरियर फादर संतोष मिंज येस, रांची येसु समाज के प्रोविनेंसियल सुपीरियर फादर अजित कुमार खेस एवं फादर रेमोंन्ड केरकेट्टा, मदर जेनरेल डीएसए रांची सिस्टर लिली टोपनो, प्रोविनेंसियल सुपीरियर डीएसए रांची प्रोविन्स सिस्टर मंजुला किंडो, प्रोविनेंसियल सुपीरियर एससीजेएम रांची सिस्टर मेरी जोसफ, रांची सीएसएस की प्रोविनेंसियल सुपीरियर सिस्टर कृपा पौल, पटना प्रोविन्स एसएच की प्रोविनेंसियल सुपीरियर सिस्टर ज्योत्सना, एचसी कोंग्रर्गशन की प्रोविनेंसियल सुपीरियर वीणा अक्कल, हज़ारीबाग एफसीसी की प्रोविनेंसियल सुपीरियर सिस्टर लिली थॉमस, सीएमसी हजारीबाग प्रोविन्स की प्रोविनेंसियल सुपीरियर सिस्टर बिना थेरेसे, चीफ कांग्रेगेशन भागलपुर से रेभ सिस्टर सविता तथा सीबीसीआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉर्ज पेकाडेनकुजही इनके साथ ही पूरे हजारीबाग धर्मप्रांत के विभिन्न पल्लीयों से 150 पुरोहित, धर्मबहनें एवं भारी संख्या में विश्वासीगण शामिल हुए थे। मिस्सा पूजा समाप्त होने के बाद रंगारंग स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें विशेष रूप से आदिवासी संस्कृति एवं उनके नाचगान को दर्शाया गया। स्वागत समारोह के बाद सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप रेभ आनंद जोजो हजारीबाग रूपांतरण महागिरजा के पल्ली पुरोहित फादर एंथोनी केजे, संत रॉबर्ट बालक विद्यालय के प्राचार्य फादर रेमोन्ड सोरेन, फादर मनोज तिर्की, कैथोलिक सभा के अध्यक्ष पीटर पौल टोप्पो, उपाध्यक्ष सुशील लकड़ा, सचिव इग्नूतिउस हेंब्रोम, अगुसटीन मिंज, अब्राहम धान, रंजीत कुजूर, सीप्रियान बरला, सुशील ओड़िया, हेरमन तिग्गा, फरदीन लकड़ा, महिला संघ की सभा नेत्री हेलन तिर्की, आइरिनी नाग, एस्थर डेहेंगा, कुलवंती तिग्गा, मोनालिसा लकड़ा, सिस्टर नीलम खेस, रोशनी तिग्गा, युवा संघ से आदित्य टूटी, अनुपमा डुंगडुंग, ईशा कुजूर, अभय कांत तिर्की, अतुल तिग्गा, रोहित, सृष्टि बारला, अनीमा टोप्पो तथा समस्त टोला के पुरुष एवं महिलाओं ने अपना सहयोग दिया। इस समारोह में लगभग 4500 लोगों ने शामिल होकर इसे सफल बनाया। उक्त जानकारी सुशील ओड़िया (9199292389) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse