जन आक्रोश रैली में जुटे हजारों लोगों ने की 13 सूत्री मांगें पूरी करने की मांग

 

टीम एबीएन, बरकट्ठा/हजारीबाग। चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष तेरह सूत्री मांगों को लेकर पच्चीस दिनों से बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के गरीबों की आवाज लोकप्रिय पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। आज जन आक्रोश रैली में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, चलकुशा, जयनगर, चंदवारा, इचाक, टाटीझरिया और दारू प्रखंड़ के हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर हमारी मांगें पूरी करो... तेरह सूत्री मांगें पूरी करो के नारे के साथ प्रखंड मुख्यालय मुख्य द्वार पर बैठ गये। इस रैली में जनता पहुंची उनमें व्याप्त रोष देखने को मिला क्योंकि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव जनता के ज्वलंत मुद्दा को लेकर आंदोलनकारी साथियों के पच्चीस दिनों से दिन-रात धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, और जिला प्रशासन इनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। आखिर प्रशासन किसके दबाव में काम कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ शब्दों में कह दिया की अब यदि तेरह सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो रेल मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग 02 बरकट्ठा जीटी रोड को घण्टों जाम कर देंगे। मौके पर मुखिया पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, हजारीबाग चन्दन देवी, संघ अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र भाई मोदी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशदाथ यादव, युवा नेता अनुज रवि, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, मुखिया अजय यादव, मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि डंडाडीह महेश साव, ककरचोली मुखिया अर्चना देवी, सतडीहा मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव, पंसस बाबुलाल यादव, पंसस प्रतिनिधि उमेश साव, मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव, पूर्व विधायक गोपाल प्रसाद, बलराम राणा, बैजू यादव, उमेश यादव, अर्जुन यादव, अर्जुन प्रसाद, सुभाष यादव, किशोरी पाण्डेय, बब्लू यादव, बिन्देश्वर यादव, रमेश पंडित, ओमप्रकाश यादव, संजय पाण्डेय, विनोद सिंह, रामजीत सिंह, प्रदीप यादव, महेश यादव, लक्ष्मण यादव, बीरेन्द्र यादव, विवेक साव तथा हजारों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse