टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो घटना घटी है, वो इस बात का संकेत है कि कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है। दुमका के डीएसपी शिवेंद्र ने कहा कि हमें पता चला है कि एक लड़की को एक युवक ने जला दिया। पीड़िता को रांची रेफर किया गया है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। आरोपी लड़की से शादी के लिए कह रहा था लेकिन लड़की के परिजन नहीं मान रहे थे क्योंकि लड़का शादीशुदा है। आगे का अनुसंधान जारी है। बता दें कि मामला जिले के जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव का है। यहां गुरुवार को छात्रा अपने घर में सो रही थी तो राजेश राउत नामक युवक ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद छात्रा छटपटाने लगी और जिंदा जलने लगी। हालांकि, शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गये और उसे किसी तरह बचाया, लेकिन तब तक पीड़िता 70 फीसदी जल चुकी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse