मूर्ति विसर्जन के दौरान पीट-पीटकर एक की हत्या, इलाके में लगा 144

 

टीम एबीएन, बेरमो-बोकारो/रांची। बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धवैया गांव में एक व्यक्ति मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ है। 45 वर्षीय इस शख्स की कुछ असामाजिक तत्वों ने गुरुवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पिटाई कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से गांव में दो समुदायों के बीच तनाव को देख ते हुए काफी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस घटना के बाद बेरमो एसडीएम अनंत कुमार, एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर, बीडीओ, सीओ सहित विभिन्न थाना के प्रभारी मौजूद होकर हालात को सामान्य बनाने में जुटे हुए हैं। बेरमो एसडीएम ने निषेधाज्ञा लगा दी है। सूत्रों की मानें तो उस विवाहित व्यक्ति का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिससे गांव के कुछ लोग नाराज थे। नाराज लोगों ने ही मौके का फायदा उठाकर गुरुवार को दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान इस हिंसक घटना को अंजाम देकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस घटना के संबंध में बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा ने बताया कि दो समुदायों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी और प्रोसेशन के दौरान वापस लौटते समय वार्ड सदस्य की पिटाई भीड़ ने की। इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस द्वारा पीड़ित को रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रांची रेफर किया गया। लेकिन रांची पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले 22 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, साथ ही घटना के बाद पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse