उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, एमपी समेत कई जगह भारी बारिश का अलर्ट

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में अलग-अलग मौसमी सिस्टमों की वजहों से शीतकालीन बारिश का दौर जारी है। आज भी उत्तराखंड और हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट है, तो यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में वर्षा हुई। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और आंध्र में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण वहां से लेकर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड तक फैली द्रोणिका का देश के मौसम पर असर हो रहा है। इन्हीं मौसमी सिस्टमों की वजह से विभिन्न राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। यह अगले कुछ दिन बना रहेगा। अगले 24 घंटों में यहां होगी वर्षा : • उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। • दिल्ली एनसीआर, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। • तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में भी वर्षा के आसार हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse