टीम एबीएन, दुमका/रांची। जिले में एक बार फिर से पेट्रोल कांड को अंजाम दिया गया है। इस बार मामला जरमुंडी थाना के भालकी गांव का है। भालकी गांव की रहने वाली मारुति कुमारी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। लड़की की स्थिति काफी गंभीर है और उसे फूलों झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। दरअसल, मारुति कुमारी और राजेश राउत में 2019 से दोस्ती थी। इसी वर्ष 2022 के फरवरी में राजेश राउत की शादी हो गई। उसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे लेकिन राजेश राउत का कहना था कि मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा और इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी। राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है। संबंध में जरमुंडी के एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात राजेश ने मारुति को जलाकर मारने का प्रयास किया है। लड़की बालिग है। उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse