एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल संघ ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। भारतीय टीम में झारखण्ड की अष्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की को शामिल किया गया है। अष्टम उरांव और सुधा अंकिता तिर्की गुमला से हैं जबकि नीतू लिंडा, अनिता कुमारी एवं अंजली मुंडा रांची से हैं और पूर्णिमा कुमारी सिमडेगा से हैं। पहली बार फीफा 17 विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का बतौर कैप्टन नेतृत्व झारखण्ड की खिलाड़ी अष्टम उरांव करेंगी। वर्ष 2020 में लॉकडॉन के दौरान जब पूरा देश बंद था। उस दौरान 2021 में होने वाले फीफा अंडर-17 के लिए भारतीय टीम में चयनित झारखण्ड की खिलाड़ियों को गोवा से वापस झारखंड लौटना पड़ा था। अधिकतर खिलाडियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तैयारी और खानपान में असर पड़ रहा था। मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले फीफा प्रतियोगिता के लिए चयनित राज्य की खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था का निर्देश खेल विभाग को दिया। जिसके बाद सभी खिलाड़यिों को रांची लाकर मेडिकल सुविधा दिला कर राजकीय अतिथि शाला में रखा गया। राष्ट्रीय टीम के मेन्यू के अनुरूप उनके लिए खाने की व्यवस्था और कैंप के लिए मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम ग्राउंड एवं दो कोच की व्यवस्था की गई। इसके बाद फीफा वर्लड कप के लिए भारतीय टीम के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा जमशेदपुर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुनिश्चित की गई। जहां 10 माह तक भारतीय टीम ने वर्लड कप के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया था। टीम के लिए रहने की व्यवस्था, ग्राउन्ड, स्विमिंग पूल, जिम सहित यात्रा के लिए बस की सुविधा पूरे 10 माह के लिए सुनिश्चित की गई थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse