फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स ने जीता साहित्य का नोबेल

 

एबीएन सोशल डेस्क। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स को नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए एनी एरनॉक्स के नाम की घोषणा की गई। नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) के नाम की घोषणा, साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिये की जाती है। एनी एरनॉक्स को इससे पहले बुकर प्राइज से भी नवाजा जा चुका है। पुरस्कार के ऐलान से पहले मुंबई में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी को साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए पसंदीदा दावेदारों में से एक बताया जा रहा था। सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी पर इस साल अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में चाकू से हमला किया गया था। एक सितंबर 1940 को जन्मी ऐनी एरनॉक्स एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने साहित्यिक करियर की शुरुआत 1974 में एक आत्मकथात्मक उपन्यास लेस आर्मोइरेस वाइड्स से की थी। 1984 में, उन्होंने अपनी एक अन्य आत्मकथात्मक रचना ला प्लेस के लिए रेनाडॉट पुरस्कार जीता। यह वो आत्मकथात्मक उपन्यास था जो उनके पिता के साथ उनके संबंधों और फ्रांस के एक छोटे से शहर में बड़े होने के उनके अनुभवों और आगे बढ़ने की उनकी प्रक्रिया पर केंद्रित थी। बता दें, साहित्य में नोबेल पुरस्कार के ऐलान के बादनोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse