एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत की प्रीमियर कम्युनिकेशन सलूशन प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने 5जी द्वारा संचालित देश का पहला इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी (वीआर) विज्ञापन पेश किया। एयरटेल थैंक्स ऐप पर नया विज्ञापन फॉरमेट ब्रांड्स के लिए कस्टमर्स के साथ एक ऐसे इमर्सिव वातावरण में जुड़ने के नए तरीके उपलब्ध कराता है, जो पहले पारंपरिक विज्ञापन के तरीकों में उपलब्ध नहीं था। अल्ट्रा-फास्ट लो-लेटेंसी 5जी नेटवर्क सुनिश्चित करता है कि 3डी विजुअल और वीडियो जीवंत हों। ब्रांड्स इस प्रकार के विज्ञापन का उपयोग करके अपने ग्राहकों को एक इमर्सिव, लैग-फ्री और अत्यधिक आकर्षक विज्ञापन दिखा सकते हैं। एयरटेल डिजिटल के सीईओ आदर्श नायर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, अब हम 5जी की बदौलत लो-लेटेंसी के साथ और अधिक लाभ हासिल कर सकते हैं, जो इसका सबसे बड़ा फायदा है। हम इस तकनीक का उपयोग भारत में अब तक का पहला इमर्सिव वीआर विज्ञापन विकसित करने के लिए कर रहे हैं, जो व्यवसायों को मोबाइल-फर्स्ट मार्केट में ग्राहकों के साथ सीधे संवाद की सुविधा प्रदान करता है। इसका उपयोग ब्रांड अपने ग्राहकों को आकर्षक, इमर्सिव और कस्टमाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse