आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए ये तीन इंडियन स्टार नॉमिनेटेड

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इसमें पुरुष और महिला के तीन-तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। इनमें से एक-एक खिलाड़ी को वोटिंग के आधार पर अवॉर्ड दिया जायेगा। लिस्ट में अलग-अलग कैटेगरी में भारत के तीन स्टार खिलाड़ी हैं। पुरुषों में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नामित किया गया है। वहीं, महिलाओं में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को नामित किया गया है। ग्रीन, अक्षर और रिजवान का शानदार प्रदर्शन : आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुने गये सभी क्रिकेटरों ने महीने के दौरान वनडे और टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल ने एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया था। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन ने सितंबर में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए अपना पहला नॉमिनेशन प्राप्त किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में वह सिर्फ दो मैच में खेले थे। इसमें उन्होंने एक मैच में नाबाद 89 रन समेत कुल दो पारियों में 109.62 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाये थे। इसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जगह दी गई। इसमें भी ग्रीन ने अपना फॉर्म जारी रखा। वहीं तीन मैचों में 118 रन के साथ सीरीज के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक लगाये। भारत के अक्षर पटेल भी पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए हैं। सितंबर में अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 11.44 की औसत से कुल नौ विकेट लिये। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.72 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अक्षर ने 17 रन देकर तीन विकेट, नागपुर में 13 रन देकर दो विकेट लिए और हैदराबाद में 33 रन देकर तीन विकेट लिये। पाकिस्तान के रिजवान मौजूदा समय में टी20 के नंबर एक बैटर हैं। सितंबर महीना उनके लिए शानदार रहा था। उन्होंने एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से काफी तारीफ हासिल की थी। टूर्नामेंट में उन्होंने तीन अर्धशतक लगाये थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। सीरीज में सितंबर में खेले गये इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में उन्होंने 315 रन बनाए। पिछले महीने रिजवान ने कुल मिलाकर 10 मुकाबलों में 69.12 की औसत से 553 रन बनाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse