दुमका : नंदी बाबा की प्रतिमा का उद्घाटन कर बोले कृषि मंत्री- राज्य का विकास सरकार की प्राथमिकता

 

टीम एबीएन, दुमका/रांची। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने नंदी की प्रतिमा का उद्घाटन किया है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हम इस क्षेत्र के सभी पर्यटक स्थलों को जोड़ेंगे, ताकि पर्यटन के लिए पहुंचे लोग सभी जगहों पर आसानी से घूम सकें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार बढ़ने के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी। विजयादशमी के अवसर पर कृषि मंत्री ने बासुकीनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के साथ साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी चौक पर नवनिर्मित नंदी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित नंदी बाबा की प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि नंदी चौक पर वर्षो पहले स्थापित की गई नंदी बाबा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलकर संगमरमर की नई प्रतिमा स्थापित की गई है, जो काफी आकर्षक हैं। उन्होंने कहा कि नंदी बाबा की संगमरमर की प्रतिमा पूरे भारतवर्ष के दार्शनिक स्थलों में से एकमात्र बाबा बासुकीनाथ धाम में ही देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बासुकीनाथ मंदिर को विकास करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse