बिष्णुगढ़ : पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न

 

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। पूरे नौ दिनों तक पूजा पंडालों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। शारदीय नवरात्र में शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा के साथ साथ महालक्ष्मी, सरस्वती, और भगवान गणेश व कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है। पूरे नौ दिनो तक देवी के आराध्य को द्वारा पूरे भक्ति भाव से दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। नौ दिनों तक नवदुर्गा का अलग-अलग महत्व और शक्ति बतया गया है। इस बीच शस्त्र धारकों द्वारा शस्त्रागार में शस्त्र पूजा करने का भी प्रचलन है। वहीं दशमी तिथि को भगवान राम द्वारा दुराचारी रावण पर विजय प्राप्ति के उपलक्ष में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म के विजय के प्रतीक के रूप में लोग दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में भी लोगों ने मनाया। विजयदशमी के उपलक्ष पर लोगों ने दुराचारी लंकापति रावण के पुतले को जलाकर रावण दहन के रूप में जश्न मनाया। बिष्णुगढ़ उप प्रमुख सरयू साव ने कहा कि प्रखंड के गोविंदपुर में तकरीबन 6 साल से रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। कई स्थानों पर विजयादशमी के मौके पर महिलाओं ने सिंदूर खेला। हालाकी प्रतिमा विसर्जन कई स्थानों पर गुरुवार तो कहीं शुक्रवार को की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse