टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड के अलपिटो निवासी अभिजीत राणा पिता जगदीश राणा (उम्र करीब 16 वर्ष) बाइक से बगोदर जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। बताया जाता है कि अभिजीत अपनी बाइक से बगोदर जा रहा था। इसी बीच बगोदर की ओर से आ रही विजय बस की चपेट में आ गया, जिससे दुर्घटना घटी। घटना एनएच- 100 बगोदर-विष्णुगढ़ मार्ग के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के समीप की है। सड़क दुर्घटना में घायल अभिजीत का जबड़ा व नाक टूट गया है। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे बगोदर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया और परिजन को सौंप दिया। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोग्यम हॉस्पिटल ने घायल अभिजीत को रांची रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर पुलिस ने चालक समेत विजय बस को अपनी गिरफ्त में कर लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse