चरही : 29वें शहादत दिवस पर मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया शहीद जयबीर महतो को नमन

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने मंगलवार को शहीद जयबीर महतो के शहादत दिवस पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस 29वें शहादत दिवस पर 45 कांटा में शहीद जयबीर महतो की बलिबेदी पर पूल माला अर्पित किया गया। शहीद के सभी परिवार वालों से भेंटकर हर संभव मदद की बात कही। मौके पर विस्थापित/ प्रभावित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो, अनिल राय, चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद साहू, चुरचू भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह, चुरचू प्रखण्ड के मुखिया संघ के अध्यक्ष देवकी महतो, चुरचू के पूर्व प्रमुख चोलेश्वर महतो, बहेरा उप मुखिया शिवचंद्र मुरमू, ईश्वर महतो, बहेरा पंचायत समिति सदस्य शक्ति देवी, चरही पंचायत समिति सदस्य आधा राय, विधायक प्रतिनिधि वीणा मिश्रा, रोशनी देवी, संतोष राय, गुलाम रब्बानी, अतिक रहमान, नसीम अंसारी, दिनेश महतो, रवि मुंडा, राजन महतो, प्रमोद सिंह, भूषण पटेल, लतीफ अंसारी, मुबारक अंसारी, गोपाल महतो, मतीन अंसारी, सुरेंद्र सिंह, सुरेश महतो, ओम प्रकाश गिरी, नंदकिशोर, महावीर महतो, नरेश राम, खेमलाल महतो, सहित सैकड़ों महिला-पुरुष इस कार्यक्रम में शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse