36वां नेशनल गेम : गोल्डी मिश्रा ने झारखंड के लिए जीता स्वर्ण

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 50 मीटर तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्डी मिश्रा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। बोकारो के चंदनक्यारी के रहने वाले गोल्डी मिश्रा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनके उपलब्धि से झारखंड के शहर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गोल्डी मिश्रा से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी। गोल्डी मिश्रा ने अपने नाम की तरह ही गोल्ड पर निशाना लगाकर सफलता प्राप्त की है। इस जीत ने नेशनल गेम्स में झारखंड का परचम लहरा दिया है। गोल्डी ने राज्य के साथ-साथ बोकारो जिले का भी मान बढ़ाया है। गोल्डी की इस जीत की सूचना पर बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गोल्डी से फोन पर बात की और उन्हें जीत की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि गोल्डी के जिला वापसी पर जिला प्रशासन भव्य स्वागत करेगा। गोल्डी मिश्रा जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंर्तगत राज्य सरकार द्वारा संचालित तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। जिला प्रशासन उन्हें हर संभव सुविधा मुहैया कराता है। वर्तमान में गुजरात में संचालित 36वें नेशनल गेम्स 2022 में जिले से दो खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा व अनु सिंह इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। गोल्ड की सफलता के बाद घरवालों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse