टीम एबीएन, हजारीबाग/ तालचेर। एक और दो अक्टूबर की मध्य रात्रि को तीर्थयात्रियों से भरी एक बस जिनमे ओडिशा के रहनेवाले कुल 52 लोग सवार थे। बस गया से ओडिशा जा रही थी। इसी बीच बस कटकमसांडी में एक ट्रक से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं 48 लोग घायल हो गये। प्रशासन के सहयोग से सभी को इलाज हेतु हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इस बात की खबर की खबर जैसे ही अधिवक्ता सह सांसद जयंत सिन्हा की मीडिया प्रभारी मोनालिसा लकड़ा को मिली वो अस्पताल पहुंच गई और घायलों की सहायता में जुट गई। वैसे तो घायलों की सहायता के लिए जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, अस्पताल प्रबंधन के लोग, हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन सभी घायल ओडिशा के रहनेवाले थे जिसके कारण उन्हें भाषा की समस्या हो रही थी। ऐसे में मोनालिसा लकड़ा ने इस समस्या का समाधान करते हुए बेहतर तरीके से द्विभाषी के रूप में कार्य करते हुए घायलों की परेशानी से चिकत्सकों को ओ अन्य को रूबरू करवाई और चिकत्सकों एवं अन्य के निर्देशों और सलाहों को घायलों को समझाई। चूंकि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार तीर्थयात्रियों में से 4 की मृत्यु हो चुकी थी और बाकी 48 घायल थे ऐसे में हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा घायलों को ओडिशा जाने के लिए बस का इंतजाम कराये जाने के बावजूद सभी घायल जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। ऐसे में मोनालिसा लकड़ा ने न सिर्फ सभी घायलों को ढाढस बंधाई बल्कि वे खुद उसी बस में उन घायलों के साथ बैठकर घायलों को हिम्मत देते हुए रास्ते में उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए अनलोगों को उनके घर तक पहुंचाई। मोनालिसा लकड़ा के इस पुनीत कार्य को देखते हुए ओडिशा के ढेंकनाल के सांसद महेश प्रसाद साहू ने मोनालिसा लकड़ा और इस कार्य में उनके सहयोगी रहे सब्बीर अली जिला महासचिव यूथ कांग्रेस हज़ारीबाग़ को सम्मानित भी किया है। इस संबंध में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की मीडिया प्रभारी सह अधिवक्ता भाजपा नेत्री मोनालिसा लकड़ा ने कहा कि एक सच्चा नेता और अधिवक्ता का यह फर्ज है कि वो पीड़ितों की हरसंभव सहायता करे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse