टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में हर रोज हो रही बारिश के कारण मंगुरा पंचायत के जमुआरी गांव में चार अक्टूबर की रात खपरैल मकान का छत धंसा गया, जिससे घर के अंदर सो रहे मकान मालिक पंकज गिरी एवं उसके चार बच्चे दब गये। घटना मंगलवार की 11 बजे रात घटी। हल्ला सुन पड़ोस के ग्रामीण जुटे एवं मलवे के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। खपरैल मकान का लकड़ी बांस गिरने से पंकज गिरी एवं दो बच्चे रियांश (2) एवं आलोक (12) घायल हो गये, जबकि दो जुड़वा बहन रिद्धि एवं सिद्धी (6) बाल बाल बच गई। सूचना पाकर देर रात इचाक पुलिस पहुंची। तीनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल इचाक में भर्ती कराया। सूचना पाते ही मांगुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामशरण जमुआरी गांव पहुंचे इसके बाद अस्पताल पहुंचकर तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज करवाने के बाद घर पहुंचाया तीनों की हालत ठीक है। पंकज की पत्नी तेजनी देवी ने बताया कि हम शौच के लिए घर से बाहर निकले उसी दौरान घर गिर गया। मैं चिल्लाने लगी तो पड़ोस के लोग जुटे इसके बाद बच्चों एवं मेरे पति किसी तरह से मलवे से बाहर निकाला। इधर मुखिया मीना देवी ने पंचायत भवन दूर होने के कारण परिवार के सदस्यों को स्कूल भवन में रहने की सलाह दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार समेत क्षतिग्रस्त मकान में रह रहे सभी परिवारों को अविलंब पीएम आवास दिलाने की मांग उपायुक्त हजारीबाग एवं इचाक बीडीओ रिंकू कुमारी से की है। उन्होंने कहा कि जमुआरी गांव के अधिकांश गिरी जाति के लोग गरीब हैं, इनकी स्थिति दयनीय है। कई लोगों का घर क्षतिग्रस्त है जोखिम उठाकर लोग उस घर में रहने को मजबूर हैं ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse