टीम एबीएन, रांची। रांची में झारखंड आर्म्ड फोर्स के जवानों की दुर्गा पूजा अपने आप मे अनोखी होती है। शक्ति के उपासक गोरखा समाज दुश्मनों से लोहा लेने के लिए नवमी के अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा करता है। इस दौरान मां को खुश करने के लिए फायरिंग के साथ सलामी दी जाती है। साथ ही मां के चरणों में बलि दी जाती है। महानवमी के दिन सबसे खास गोरखा समाज के हत्यारों की पूजा होती है। महानवमी के दिन शक्ति के प्रतीक मां दुर्गा के चरणों में एके 47 से लेकर तमाम वो हथियार जो गोरखा जवान प्रयोग में लाते हैं उनकी पूजा की जाती है। इस बटालियन में बलि और हथियारों की पूजा का अपना ही एक खास महत्व होता है। महानवमी के दिन गोरखा जवान अपने हथियार मां दुर्गा के चरणों में रख कर पूजा करते हैं। मां के चरणों में बलि देते है। गोरखा जवानो में हथियारों की पूजा की परंपरा इस बटालियन के गठन के समय से ही चली आ रही है। इनका मानना है कि दुश्मनों से मुकाबले के समय उनके हथियार धोखा न दे और सटीक चले इसलिए वे मां दुर्गा के सामने हर नवमी को अपने अपने हथियारों की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse