महानवमी : बन्ना गुप्ता ने पत्नी सहित कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। नवरात्र के नौवें दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने घर कुंवारी कन्याओं को भोजन करवा कर कंजक पूजन किया। साथ ही सभी कन्याओं का अपनी धर्मपत्नी सहित आशीर्वाद लिया। इस पूजन की फोटो बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर शेयर की है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि भ्रूण हत्या रोकने और मां बहनों की सुरक्षा के प्रण के साथ कन्या पूजन कर मां भगवती की आराधना। आज पत्नी सुधा के साथ कदमा स्थित आवास में नवरात्र की महानवमी पर कन्या पूजन किया। इस अवसर पर कन्याओं को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया और उनका आशीर्वाद लेकर विदा किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse