हजारीबाग : सदर विधायक ने दर्जनों पूजा पंडालों में किया माता रानी का दर्शन

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। नवरात्र के महा अष्टमी तिथि को अहले सुबह से देर शाम तक सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड और दारू प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनों से अधिक गांवों के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी का दर्शन किया और क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस क्रम में उन्होंने क्षेत्र के मंडई, सिंदूर, नगवां, सिंघानी, अमृतनगर, रोला, सिलवार, मेरू, पुण्दरी, हुटपा और दारू प्रखण्ड क्षेत्र के महेशरा, झुमरा, दारू सहित दुर्गा मंडप पंहुचकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ माता रानी के पूजा- अर्चना व आरती में शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल का स्थानीय पूजा समितियों द्वारा भव्य और आकर्षक अंदाज में सभी जगह गाजे- बाजे और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विधायक श्री जायसवाल ने अपने इस भक्तिमय दौरे के दौरान स्थनीय जनमानस की समस्याओं से भी रूबरू हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse