टीम एबीएन, हरिहरगंज (पलामू)। शहरी क्षेत्र के बंजारी मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान के समीप स्थित नाली से एक युवक की लाश बरामद हुआ है। मृतक का जीभ मुंह से बाहर है। साथ ही शरीर पर जगह-जगह फफोला तथा जलने का निशान देखा जा रहा है। शव को देख लोग आशंका जता रहे हैं कि किसी ने हत्या कर शव को नाली में डाल दिया है। मृतक की पहचान सतगांवा पीपल चौक निवासी धनेश पासवान (30) के रूप में हुई है। वह शनिवार की शाम करीब पांच बजे से लापता था। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को पूरा दिन आस पास क्षेत्र में तलाश किया गया था। परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस संबंध में हरिहरगंज थाना को भी सूचित किया गया था। वही एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शनिवार की दोपहर में धनेश पासवान एक युवक के साथ कब्रिस्तान के समीप ही झगड़ा कर रहा था। शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोग तथा मृतक के परिजन उक्त स्थल पर जमा हो गये। वहीं मृतक की पत्नी, मां, भाई- भतीजा रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। परिजनों ने बताया कि मृतक शादीशुदा है। उसके दो पुत्री तथा एक पुत्र है। घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास एवं एएसआई संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर आकर छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत होने का कारण अस्पष्ट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse