नगर और ग्रामीण पंडालों में भोग के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने दिया राशन

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा बीते दिनों सेवा के माध्यम से रक्तदान शिविर लगाया गया वहीं दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर धार्मिक कार्यों की दृष्टिकोण से नगर, ग्रामीण के पंडाल में राशन के लिए भोग प्रदान किया। नगर के पंडाल में करीबन 5,000 से भी अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं ग्रामीण के पूजा पंडाल में करीबन 2,000 से भी अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सेवा के कार्यों के साथ-साथ हमारी यूथ विंग धार्मिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता पूरी सुनिश्चित करती है। नगर के पंडालों में काफी भीड़ देखी गई प्रसाद ग्रहण के वक्त। तो वही ग्रामीण पंडाल में श्रद्धालुओं की काफी उत्साह नजर आ रही थी। आगे भी हमारी यूथ विंग सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहेगी। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, विजय अग्रवाल, आलोक कुमार, जयनंदन सिन्हा, डॉ वी वेंकटश, अतिशय जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse