टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही तथा कोयलांचल क्षत्रों में महाअष्टमी के दिन भगवती दुर्गा की आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा विधि-विधान और मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया।साथ ही संधि पूजा की तैयारी भी की गई। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच पंचामृत और प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं और युवतियों ने महाअष्टमी के दिन निर्जला उपवास रख पूजा पंडालों में दर्जनों की संख्या में पहुंचकर आदिशक्ति दुर्गा महागौरी की पूजा-अर्चना विधिवत की। सुबह से लेकर शाम तक महाअष्टमी की पूजा की गई।पंडित सुबह से लेकर शाम तक पूजा कराते रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse