टीम एबीएन, हजारीबाग। इचाक प्रखण्ड के छावनी स्टेडियम में रविवार को स्व भीम भारती स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। स्व भारती की पत्नी शिक्षिका मंजू देवी और उनके पुत्र पुलिस अवर निरीक्षक आशीष भारती के सौजन्य से यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। सर्वप्रथम महात्मा गांधी और स्वर्गीय भीम भारती के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही स्मृति के रूप में फलदार पौधा लगाया गया। मुख्य अतिथि शिक्षिका मंजू कुमारी ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच रेड आर्मी कोर्रा बनाम छावनी टीम के बीच खेला गया। जिसमें छावनी की टीम ने तीन गोल से रेड आर्मी को हराया। टूर्नामेंट में उमेश कुमार यादव (राष्ट्रीय स्तर), मिहिर लाल तथा नरेश मुर्मू (स्टेट) और दिलीप राम रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ियों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल भावना के साथ खेलने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया। फुटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव मुरारी सिन्हा ने कहा कि इचाक की प्रतिभा राज्य के साथ देश स्तर पर देखा गया है। यहां के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने खेल से क्षेत्र के साथ खुद का नाम भी रोशन किया है। हाल ही में लड़कियों ने जिला स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इचाक को ऊर्जा दी है जिससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। आयोजक आशीष भारती ने कहा कि पिता के सामाजिक सरोकारों के प्रेरणा से ही यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। खेल के साथ उनके बताए मार्गों पर चलना ही हमारा कर्तव्य है। टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्र के लोगों में सामाजिक भावना को जागृत करना ही इस टूर्नामेंट का उद्देश्य है। कार्यक्रम को बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, मानव विकास संस्था सचिव बीरबल प्रसाद, राजद नेता शत्रुघन राम, पसस विनय धवन, शिक्षक ओम प्रकाश, अनिल सिन्हा, एसोसिएशन उपसचिव बहादुर राम, योगेश कुमार, सुबोध कुमार, गोपाल राम, अशोक राम, रमेश गुप्ता, नरेश सिन्हा समेत अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष मनोज राम, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद मेहता, सचिव मुकेश कुमार राम, उप सचिव आनंद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार व मनीष भारती, संरक्षक आनंद कुमार पासवान, ज्ञानी साव, बृजेश सिन्हा, व्यवस्थापक विकास कुमार सिन्हा, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, टिंकू कुमार, बादल भारती, प्रतीक भारती, सदस्य राहुल, शशी, नीरज, आशीष, मिथिलेश, शैलेश, बिक्कू, दिलीप, अनूप, गौरव, प्रदीप, सुभाष, सोनू समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse