हजारीबाग : चरही इलाके में नवरात्रि की धूम, माता के जयकारे से भक्तिमय हुआ माहौल

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। प्रखंड के चरही, जरबा, तापीन साउथ, तापीन, प्रेमनगर सहित पूरे कोयलाचल के विभिन्न क्षेत्रों में भगवती दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना विधिवत व मंत्रोच्चार के साथ किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। रविवार को भगवती दुर्गा की सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की आराधना और अनुष्ठान मंत्रोच्चार के साथ किया गया। महाआरती के बाद माता की डोली को सजाकर ढोल नगाड़ों के साथ पूजा पंडाल परिसर से डोली यात्रा निकाली गई। डोली को बेल वृक्ष के समक्ष ले जाया गया। जहां पर विधि-विधान के बेलबरन पूजा किया गया। साथ ही माता को नमन और आह्वान के साथ निमंत्रण दिया गया। पुनः डोली को पूजा पंडाल में लाकर स्थापित किया। उसके बाद भगवती दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा-अर्चना और अनुष्ठान मंत्रोच्चार के साथ किया गया।महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भगवती दुर्गा के सभी पंडालों के पट्टों को खोल दिये गये। पट्ट खुलते ही भक्तगण माता को दर्शन करते हुए नमन किया तथा सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की गयी। संध्या महाआरती के बाद चरही के महिला-पुरुष भजन-कीर्तन मंडली देर रात तक भजन- कीर्तन करती रही। लगातार मन्त्रोच्चारण, शंख ध्वनि और भजन-कीर्तन से पूरा कोयलांचल गूंज रहा है। साथ ही लोग भक्तिमें लीन हो गए हैं। पूजा को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी के अध्यक्ष मुरारी सिंह, उपाध्यक्ष भुनेश्वर ठाकुर, सचिव बासदेव करमाली, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनिरुद्ध प्रकाश शर्मा, संरक्षक रविंद्र शर्मा, उमेश कुमार सिंह, लालचंद महतो, किशुन महतो सदस्य लाल सिंह, ललन शर्मा, लालजी सोनकर, गौतम सिंह, आचार्य उपेंद्र कुमार शास्त्री, सहयोगी जितेंद्र पांडेय, भूमपाल ठाकुर और मुख्य पुजारी अजित सिंह दिन-रात लगे हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse