टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। मंदिरों में पट खुलते ही पूरे प्रखंड के पूजा पंडालो में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह नवपत्रिका का आगमन होते ही भक्त मंदिर परिसर में उमड़ने लगे।सप्तमी की पूजा शुरू होते ही मंत्रो का बयार पूरे क्षेत्र में फैल गया और माता के मंत्रोउचारनो के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आज महाष्टमी पर भक्त निर्जला उपवास के साथ मईया से मनोकामना पूर्ण होने की कामना करेंगे। शाम 3:59 में संधि बलि की जायेगी। ईख और भुवा कोहड़े की बलि दी जायेगी। बलि पड़ते ही नवमी की पूजा प्रारम्भ हो जायेगी। दारू, झुमरा, दारू खरीका में मेले की भीड़ लोगों को और आकर्षित करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse