टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए झारखंड के 24 जिलों में करीब 11 हजार अतिरिक्त पुलिस बल प्रदान किए हैं। राजधानी रांची में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशीलता को देखते हुए रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बम निरोधक दस्ते की टीम को भी तैनात किया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय पर त्योहारों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। मामले को लेकर आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के स्तर से 24 जिलों में पर्व त्योहारों को देखते हुए 11 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। राजधानी रांची में सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल मुख्यालय ने दिया है। राजधानी में 1387 लाठी बल, 400 होमगार्ड के अलावा दो कंपनी आरएपी, एक बीडीएस की टीम और एक टियर गैस टीम तैनात की गई है। इसके अलावा संवेदनशील माने जाने वाले हजारीबाग, जमशेदपुर और गिरिडीह जिले में भी एक-एक कंपनी आरएपी, बीडीएस और टियर गैस प्रदान किया गया है। सभी रेंज डीआईजी को 100-100 अतिरिक्त पुलिस प्रदान किए गए हैं यह बल रिजर्व में रहेंगे। रेंज डीआईजी जरूरत के अनुसार अपने जिलों में इनका प्रयोग कर सकेंगे। आईजी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों और व्यक्तियों के संबंध में सभी जिलों को सूचनाएं दी गई हैं वही इसके साथ ही राज्य भर में सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 2 कंपनी रैफ की भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse