एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,777 नये मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,68,114 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 43,994 हो गई। वहीं, कोरोना से 5,196 लोग ठीक हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 23 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,28,510 पहुंच गई है। पिछले 24 घण्टे में हुई 23 में से अकेले 11 मौत केरल राज्य में हुई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गयी है। भारत में कोविड -19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर 2021 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था, जबकि इस साल 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट हो रही हैं। रविवार को देश में देश में कोविड-19 के कुल 4,777 नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार यानी 24 सितंबर को कोरोना के 4,912 मामले दर्ज किए गये थे। 24 सितंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 44,436 थी। वहीं, 20.20 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। कोविन एप पर मिली जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 15,63,151 लोगों को वैक्सीन लगाई गई हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse